
- लखनऊ के गन्ना भवन पर होने वाली पंचायत में हिस्सा लेंगे किसान
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में हजारों किसान हाथों में गन्ना लेकर लखनऊ रवाना हुए। किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे और नौचंदी रेल पर कब्जा कर लिया। किसान लखनऊ के गन्ना भवन पर होने वाली पंचायत में हिस्सा लेंगे।
अनुराग चौधरी ने कहा कि गन्ना उत्पादन की लागत बढ़ गई है, जबकि उत्पादन घट रहा है। गन्ना मूल्य बढ़ाने और बॉन्ड ट्रांसफर की समस्या को लेकर किसान जनवरी में आठ दिन तक मेरठ गन्ना भवन पर आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ।

इस दौरान मेजर सुरेन्द्र, रामफल शर्मा, सत्येंद्र सिंह, मोनू टिकरी, देशपाल, रामबोस, विनैश, बिट्टू, हरबीर, वीरपाल, तेपश्वर, हर्ष चहल, अनूप यादव, सचिन, सुखपाल, रविन्द्र, वीरेंद्र, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।


