नित्य संदेश ब्यूरो
नई दिल्ली। मेरठ शहर की प्रतिष्ठित अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल को भारत सरकार द्वारा केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) का सलाहकार सदस्य नियुक्त किया गया है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की अधिसूचना के अनुपालन में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड दिल्ली क्षेत्र के सलाहकार पैनल में उन्हें शामिल किया गया है। उनका कार्यकाल 4 नवंबर 2026 से अगले तीन साल या मंत्रालय के अगले आदेश तक मान्य रहेगा।
नियुक्ति पत्र क्षेत्रीय अधिकारी परमार नवलसंग हेमुभाई की ओर से जारी हुआ है। नियुक्ति पर शहर के कला, संस्कृति और फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने गरिमा अग्रवाल को शुभकामनाएं दी हैं।


