Homeउत्तर प्रदेशमेरठLLRM मेडिकल कॉलेज में हैप्पीनेस लैब का ओरिएंटेशन, छात्रों को मिलेगा मानसिक...

LLRM मेडिकल कॉलेज में हैप्पीनेस लैब का ओरिएंटेशन, छात्रों को मिलेगा मानसिक स्वास्थ्य परामर्श

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक (LLRM) मेडिकल कॉलेज में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के लिए शुरू की गई हैप्पीनेस लैब (मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र) का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह लैब मानसिक स्वास्थ्य मिशन इंडिया, मेरठ और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के सहयोग से संचालित की जा रही है।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता मानसिक स्वास्थ्य मिशन इंडिया की परामर्श मनोवैज्ञानिक सुश्री प्रिया पॉल ने कहा कि मौजूदा समय में विद्यार्थियों में तनाव, अवसाद और आत्महत्या की रोकथाम के लिए मानसिक स्वास्थ्य देखभाल बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केंद्र सरकार और UGC ने उच्च शिक्षण संस्थानों में मेंटल हेल्थ को लेकर नेशनल टास्क फोर्स का गठन किया है। उन्होंने कहा कि WHO के अनुसार बच्चों और किशोरों का बड़ा वर्ग मानसिक समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन सामाजिक झिझक के कारण वे मदद नहीं ले पाते। हैप्पीनेस लैब छात्रों के लिए एक सुरक्षित मंच के रूप में काम करेगी, जहां उन्हें तनाव का आकलन, आमने-सामने परामर्श और 24 घंटे ऑनलाइन व टेलीफोनिक मनोवैज्ञानिक सहायता दी जाएगी।

आगामी चरण में लैब के तहत एक मानसिक स्वास्थ्य निगरानी समिति भी बनाई जाएगी, जिसमें विभिन्न विभागों के शिक्षक और छात्र प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य मिशन इंडिया के सागर कुमार ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मनोचिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. तरुण पाल, डॉ. राशि अग्रवाल, पीजी छात्र और जनसंपर्क सहयोग प्रबंधक आकाश त्यागी सहित अन्य मौजूद रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments