
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मेरठ परिक्षेत्र में 26 अक्टूबर को होने वाली महर्षि वाल्मीकि जयंती को लेकर पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए हैं। डीआईजी मेरठ रेंज श्री कलानिधि नैथानी के निर्देश पर कानून व्यवस्था के लिए पूरे परिक्षेत्र में कुल 2130 पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस प्रबंध एक नजर में –
- कुल बल: 06 अपर पुलिस अधीक्षक, 22 सीओ, 73 निरीक्षक, 413 उपनिरीक्षक, 511 मुख्य आरक्षी, 670 आरक्षी, 435 होमगार्ड/पीआरडी और 02 कंपनी पीएसी।
- शोभायात्रा/जुलूस: कुल 50, जिनमें मेरठ में 24, बुलंदशहर में 14, बागपत में 08 और हापुड़ में 04।
- मंदिरों पर कार्यक्रम: कुल 125 मंदिर, जिनमें मेरठ 36, बुलंदशहर 06, बागपत 58 और हापुड़ 25।
- अन्य कार्यक्रम: कुल 71, जिनमें मेरठ 31, बुलंदशहर 12, बागपत 13 और हापुड़ 15।
- संवेदनशील स्थान: कुल 32, जिनमें मेरठ 15, बुलंदशहर 09, बागपत 04 और हापुड़ 04।
आयोजकों और विभागों से समन्वय के लिए अब तक 97 गोष्ठियां आयोजकों/पीस कमेटी/धर्म गुरुओं के साथ और 85 गोष्ठियां नगर निगम, स्वास्थ्य, विद्युत विभाग आदि के साथ की जा चुकी हैं।
डीआईजी के सख्त निर्देश:
डीआईजी नैथानी ने सभी जनपद प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि रूट का निरीक्षण कर आज ही ड्यूटी चार्ट तैयार करें, कोई गैर-परंपरागत कार्यक्रम न होने दें, मूर्तियों पर पहले से सुरक्षा रखें, छोटी से छोटी घटना को गंभीरता से लें। शोभायात्रा मार्गों पर दंगा निरोधक उपकरणों के साथ रिजर्व फोर्स तैयार रखने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने, बिजली के तार व अतिक्रमण हटवाने, अफवाहों का तत्काल खंडन करने और सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पिछले 5 साल के UP-112 डेटा का अध्ययन कर संवेदनशील स्थानों पर पहले से कार्रवाई करने को कहा है।


