
नित्य संदेश ब्यूरो
मवाना। राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव यूसुफ कुरैशी के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में कहा गया कि खाद, बीज, कीटनाशक, सिंचाई और मजदूरी की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में इस पेराई सत्र में गन्ने का मूल्य 650 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया जाए। राजद नेताओं ने कहा कि सरकार ने 14 दिन में गन्ना भुगतान का वादा किया था, लेकिन मेरठ मंडल की किनौनी, मोहिउद्दीनपुर सहित एक दर्जन मिलों पर किसानों का करीब 700 करोड़ रुपये बकाया है। बकाया भुगतान ब्याज सहित तुरंत कराया जाए। साथ ही मवाना चीनी मिल के क्रय केंद्रों पर टीन शेड, शीतल पेयजल, कैंटीन की व्यवस्था, किसानों का बीमा और खादर क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की मांग की गई। इस दौरान यूसुफ कुरैशी, नवेद आलम, मुखिया कासिम, मोहम्मद उमर, मोहम्मद आयन, शाह एडवोकेट, दीपक, मोहसिन खान, मोईन खान, वीरेंद्र गुर्जर, हाफिज बाबर, अमित गुर्जर एडवोकेट आदि मौजूद रहे।


