रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की स्टेट रिव्यू मिशन टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परीक्षितगढ़, मेरठ का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।
इस दौरान टीम ने सी एच सी परिसर के साथ-साथ क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का भी निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान डॉ. रवि शंकर शर्मा के नेतृत्व में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, कार्यप्रणाली, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की टीम द्वारा सराहना की गई।
टीम ने सीएच सी एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन को संतोषजनक एवं उत्कृष्ट बताया।टीम द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली एवं आमजन को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. रवि शंकर शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि सी एच सी परीक्षितगढ़ की पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं एवं सेवाओं को बेहतर तरीके से आमजन तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।
SRM टीम द्वारा की गई सराहना से सी एच सी परीक्षितगढ़ की पूरी टीम का उत्साहवर्धन हुआ है। यह उपलब्धि समस्त चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को समर्पित है।


