
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आयुक्त कार्यालय में स्वतंत्र भारत के वास्तुकार लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस में रूप में मनाया गया।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। आयुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अधिकारी व कर्मचारीगण द्वारा भी पुष्पांजलि दी गई। आयुक्त ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलवायी, जो कि इस प्रकार है-मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हॅू कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देषवासियों के बीच यह संदेष फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देष की एकता की भावना से ले रहा हॅू जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्षिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देष की आंतरिक सुरक्षा सुनिष्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूॅ। इस अवसर पर अपर आयुक्त अम्बरीष कुमार बिन्द सहित कमिश्नरी के अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


