
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदान के बाद मतपेटिकाओं को सुरक्षित रखे जाने हेतु निर्धारित स्थल का आज जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने संयुक्त निरीक्षण किया।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतपेटिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, प्रवेश-निकास व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी सहित अन्य सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


