
नित्य संदेश ब्यूरो
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के एनजीओ प्रकोष्ठ, जिला देहरादून द्वारा भंडारीबाग स्थित गोल्डन हिलॉक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में करीब 30 बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्या रक्षिमा तोमर, आकाश भारद्वाज और निधि वत्स का विशेष सहयोग रहा। आयोजक एवं जिला संयोजक नलिनी त्रिखा तनेजा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा निखारने और भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाने में मदद करते हैं। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


