
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में दीपावली के अवसर पर ‘दीपावली धमाका कार्निवल’ का आयोजन किया गया।
कार्निवल में विद्यार्थियों ने खान-पान, गेम्स, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, दीपावली सजावटी सामान और उपहारों के स्टॉल लगाए। इस दौरान एड-मैड, तंबोला और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसी रचनात्मक गतिविधियां भी हुईं, जिसमें छात्रों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. रविन्द्र कुमार शर्मा, डॉ. बबीता त्यागी, डॉ. हिमांशी बंसल, डॉ. आसू त्यागी, डॉ. सोनम शर्मा, डॉ. शालिनी वर्मा, डॉ. दीपक माथुर सहित अन्य शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।


