HomeUncategorizedमहावीर विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

महावीर विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

  • ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ के संकल्प के साथ भ्रष्टाचारमुक्त भारत का आह्वान

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। महावीर विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के शुभारम्भ पर ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ विषय के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिवार में ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिकता एवं कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों को प्रोत्साहित करना तथा भ्रष्टाचारमुक्त भारत के निर्माण हेतु जनजागरूकता बढ़ाना रहा।माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) सर्वोत्तम दीक्षित के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह में विभिन्न संकायों के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा भ्रष्ट आचरण से दूर रहने की शपथ ली।

इस अवसर पर संदेश दिया गया कि राष्ट्र की वास्तविक समृद्धि आर्थिक विकास के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, पारदर्शिता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पर भी निर्भर करती है। महावीर विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों में नैतिक चेतना विकसित करने तथा भ्रष्टाचारमुक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments