HomeUncategorizedमोबाइल छिनैती गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश...

मोबाइल छिनैती गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। थाना सदर बाजार पुलिस और स्वाट टीम नगर ने संयुक्त कार्रवाई में मोबाइल छिनैती करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भाग रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। भागने के दौरान बाइक फिसलने से एक बदमाश घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, 22/23 अक्टूबर की रात चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि छिनैती में संलिप्त दो संदिग्ध बाइक से कैंट रेलवे स्टेशन की ओर आ रहे हैं। रेलवे पटरी के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस पर आए दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर बाइक फिसल गई, जिससे शादाब उर्फ बाबू पुत्र मौ. सईद निवासी तारापुरी, थाना लिसाड़ी गेट घायल हो गया। उसका साथी सुहैल पुत्र सलाउद्दीन निवासी शालीमार गार्डन, थाना लिसाड़ी गेट भी मौके से पकड़ा गया।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक एप्पल आईफोन, एक रियलमी और एक सैमसंग मोबाइल, एक हजार रुपये नकद, एक अवैध तमंचा .315 बोर, जिंदा व खोखा कारतूस, बिना नंबर की बाइक और प्लास्टिक के कट्टे में भारी मात्रा में टूटे मोबाइलों के पार्ट्स बरामद किए हैं। पुलिस ने थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कर दोनों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, स्वाट टीम प्रभारी मनीष शर्मा सहित सचिन यादव, अभिलाष कुमार, विनोद कुमार, योगेश बाबू, सतेन्द्र कुमार, अमित कुमार और खुशवन्त सिंह शामिल रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments