HomeUncategorizedसतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत भगवानपुर में ग्राम सभा का आयोजन

सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत भगवानपुर में ग्राम सभा का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत भगवानपुर, ब्लॉक मवाना कलां में केनरा बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ द्वारा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केनरा बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री विकास कुमार यादव उपस्थित रहे।

विकास कुमार यादव, क्षेत्रीय प्रबंधक, ने अपने संबोधन में बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय समावेशन, सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार एवं बैंक की विभिन्न ग्राहक हितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। विशेष अतिथि राकेश खन्ना एलडीएम केनरा बैंक मेरठ ने अपनी संबोधन में कहा कि हम सभी को एक जिम्मेदार नागरिक होते हुए सभी तरह के डिजिटल फ्रॉड को लेकर सजक रहना होगा एवं अपने आसपास हो रहे सभी तरह के प्रॉब्लम को साइबर सेल तक पहुंचना भी हमारा कर्तव्य होना चाहिए

मनीष कुमार वार्ष्णेय, सतर्कता अधिकारी, ने साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, मनी म्यूल खाते तथा ओटीपी, यूपीआई एवं क्यूआर कोड से संबंधित वित्तीय ठगी के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने प्रतिभागियों को आगाह किया कि वे अपना ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम पिन, सीवीवी एवं बैंकिंग पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या संदेश से सावधान रहें। साथ ही, साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी।

इस अवसर पर आरसेटी मेरठ के निदेशक श्री निशांत गौतम द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं स्वरोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में लगभग 50–60 स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में तुषार दलाकोटी, शाखा प्रबंधक, केनरा बैंक, मवाना खुर्द; माधुरी शर्मा, प्रशिक्षण समन्वयक; तथा रमेश जोशी व श्रीओम का विशेष योगदान रहा। इसके अतिरिक्त नीतिन, राजेश, रीना, अलका, संयोगिता एवं काजल ने भी कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन रमेश जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को जागरूक, सतर्क एवं सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार अपनाने के प्रति प्रेरित करना रहा।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments