HomeUncategorizedकैनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ द्वारा सतर्कता जागरूकता वॉकथॉन का आयोजन

कैनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ द्वारा सतर्कता जागरूकता वॉकथॉन का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कैनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान (Vigilance Awareness Campaign) के अंतर्गत 16 नवंबर 2026 को सतर्कता जागरूकता वॉकथॉन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कैनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय, मेरठ से हुआ। वॉकथॉन में क्षेत्रीय प्रमुख एवं उप महाप्रबंधक (DGM) विकास कुमार यादव, सहायक महाप्रबंधक (AGM) बिबिन मोहन, मुख्य प्रबंधक (CM) राज सिंह सहित क्षेत्रीय कार्यालय के लगभग 45 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।वॉकथॉन क्षेत्रीय कार्यालय से प्रारंभ होकर जागृति विहार स्थित मार्केट से होते हुए पुनः क्षेत्रीय कार्यालय पर संपन्न हुई।

इस दौरान प्रतिभागियों ने सतर्कता, पारदर्शिता, ईमानदारी एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति का संदेश दिया तथा आमजन को जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने में प्रशांत सुब्रमण्यम, मनीष कुमार वार्ष्णेय (Vigilance Officer) तथा शुभम टंडन का विशेष योगदान रहा।

इस आयोजन के माध्यम से बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने कार्यक्षेत्र में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने तथा समाज में सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular