HomeUncategorizedजनहित फाउंडेशन द्वारा बाल दिवस पर ग्राम लिसाड़ी में किशोरियों के लिए...

जनहित फाउंडेशन द्वारा बाल दिवस पर ग्राम लिसाड़ी में किशोरियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सामाजिक संस्था जनहित फाउंडेशन द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम लिसाड़ी, मेरठ में किशोरियों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को बाल विवाह, बाल श्रम और स्वास्थ्य जैसे अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें उनके अधिकारों की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जनहित फाउंडेशन के समन्वयक श्री अजय कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित सभी किशोरियों को संबोधित करते हुए बाल विवाह के दुष्परिणामों, बाल श्रम की रोकथाम और किशोरावस्था में व्यक्तिगत स्वास्थ्य व स्वच्छता के महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने किशोरियों को शिक्षा से जुड़े रहने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से उपस्थित सभी किशोरियों को स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित करते हुए हाइजीन किट (Hygiene Kits) भी वितरित की गईं।

इस सफल आयोजन में किशोरी समूह की लीडर दीपांशी का विशेष सहयोग रहा। साथ ही, जनहित फाउंडेशन मेरठ के सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ताओं प्रियंका, वंशिका और ज्योति ने कार्यक्रम के कुशल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular