
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। ऑब्स एवं गायनिक सोसाइटी की ओर से गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में भव्य दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। सोसाइटी की सचिव एवं न्यूटीमा हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका गर्ग ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ पैट्रन डॉ. उषा शर्मा, अध्यक्ष डॉ. भारती माहेश्वरी, सचिव डॉ. प्रियंका गर्ग और उपसचिव डॉ. ईशा खनूजा ने लक्ष्मी-गणेश पूजन के साथ किया। समारोह का मुख्य आकर्षण डॉ. भारती माहेश्वरी, डॉ. प्रियंका गर्ग और डॉ. ईशा खनूजा द्वारा ‘मेरी चौखट पर चलकर राम आए हैं’ भजन पर राम स्तुति रही। वहीं न्यूटीमा हॉस्पिटल की नर्सिंग स्टाफ ने धनुची नृत्य से मां दुर्गा की आराधना की। इस मौके पर डॉ. प्रियंका गर्ग ने कहा कि दिनभर मरीजों की सेवा में जुटी महिला चिकित्सकों के लिए ऐसे सांस्कृतिक आयोजन नई ऊर्जा और मानसिक सुकून देते हैं, जिससे वे बेहतर सेवाएं दे पाती हैं।


