
रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ। दीपावली, गोवर्धन, भैया दूज और गंगा स्नान त्योहारों के मद्देनजर थाना प्रभारी केदार सिंह ने बाजार में गश्त कर व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।
संयुक्त व्यापार संघ के तत्वावधान में थाना प्रभारी ने दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों से सुझाव मांगे। व्यापारियों ने दीपावली तक बाजारों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग रखी, क्योंकि त्योहार पर महिलाओं और बच्चों की आवाजाही ज्यादा रहती है। इस दौरान एसआई विनय प्रताप, कुलदीप यादव, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष सुधीर गर्ग, भाजपा नेता सचिन अग्रवाल, गौरव गर्ग उर्फ पोपट, पप्पू भैया, तुषार शर्मा आदि मौजूद रहे।


