HomeUncategorizedपुलिस पर फायरिंग करने वाले पशु चोर गिरोह के 5 दबोचे, एक...

पुलिस पर फायरिंग करने वाले पशु चोर गिरोह के 5 दबोचे, एक घायल

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। हस्तिनापुर थाना पुलिस ने पशु चोरी करने वाले गिरोह के 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पर फायरिंग कर भागने के प्रयास में एक बदमाश घायल हो गया। कब्जे से चोरी के 5 पशु, 25 हजार रुपये नकद, अवैध तमंचा और पिकअप वाहन बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार को मकदूमपुर नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान पशुओं से लदी पिकअप को रुकने का इशारा किया गया। इस पर सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर भागने की कोशिश की। घेराबंदी कर अनिल, अंश, वाशू, गौरव व हर्ष को पकड़ लिया गया। मुठभेड़ में अनिल के पैर में गोली लगी, उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पूछताछ में पता चला कि बरामद पशु विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित हैं। तीन साथी लाल उर्फ बिलाल, सलीम व मुल्ला फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments