HomeUncategorizedशिक्षा, उत्कृष्टता और राष्ट्रनिर्माण का उत्सव बना शोभित विश्वविद्यालय का नवम दीक्षांत...

शिक्षा, उत्कृष्टता और राष्ट्रनिर्माण का उत्सव बना शोभित विश्वविद्यालय का नवम दीक्षांत समारोह

  • बेटियों ने बढ़ाया शोभित विश्वविद्यालय का गौरव, 150 स्वर्ण पदक विजेताओं में 100 छात्राएँ

नित्य संदेश ब्यूरो

गंगोह। शनिवार को शोभित विश्वविद्यालय के प्रांगण में 9वें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नाइस सोसायटी के चैयरमेन डॉ. शोभित कुमार, दीक्षांत समारोह के अध्यक्ष कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री सेठ पाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में मां सरस्वती एवं बाबू विजेंद्र कुमार की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

‘नवम’ दीक्षांत समारोह में अतिथि के रूप में शोभित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी मेरठ के कुलपति प्रो. (डॉ.) वी. के. त्यागी, नरेश बंसल, विश्वविद्यालय के शासी निकाय एवं कार्यपरिषद के सदस्य, डॉ. राजीव लोचन बिश्नोई, विश्वविद्यालय के शासी निकाय एवं कार्यपरिषद के सदस्य, प्रमोद कुमार गोयल, पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डॉ. सौरभ अग्रवाल, लाल बहादुर शास्त्री आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय, हरियाणा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डॉ. देवेंद्र नारायण, विश्वविद्यालय के सीनियर डायरेक्टर सी.आर और एच.आर, प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, डीन हेल्थ साइंसेज, संस्था के केयर टेकर सूफ़ी ज़हीर अख़्तर, वासु शोभित, वाईस प्रेजिडेंट-टेक्नोलॉजी, अभिनव शोभित, वाईस प्रेजिडेंट-इंटरनेशनल अफेयर्स, सुश्री वंशिका शेखर, डायरेक्टर स्ट्रेटेजिक ग्रोथ एंड ब्रांडिंग, वंश शेखर, डायरेक्टर न्यू इनिशिएटिव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में मंच-संचालिका डॉ. गरिमा वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया एवं समारोह में उपस्थित अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया। तत्पश्चात कुलपति प्रो.(डॉ.) बूटा सिंह सिद्धू ने स्वागत संबोधन एवं विश्वविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की एवं उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत, लगन और अनुशासन का उत्सव है। उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान, नैतिक मूल्यों और संवेदनशीलता के साथ समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय ने अपने पहले ही चक्र में NAAC का A ग्रेड प्राप्त किया है। कुलपति ने विश्वविद्यालय की सामाजिक प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए हैं तथा निःशुल्क नेत्र-जांच शिविरों के माध्यम से 1,000 नेत्र ऑपरेशन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रगति में संस्थापक अध्यक्ष डॉ. शोभित कुमार, कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र, शिक्षकों, कर्मचारियों और प्रबंधन के सामूहिक योगदान की सराहना की। इसके पश्चात प्रो.(डॉ.) बूटा सिंह सिद्धू ने सभी उपाधि प्राप्तकर्ताओं को दीक्षा की शपथ दिलाई।

दीक्षांत समारोह के दौरान डॉ. शोभित कुमार ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले 150 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए, जिनमें 50 छात्र और 100 छात्राएं शामिल रहीं। इस अवसर पर पीएचडी के 85 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई, जिसमें 53 छात्र और 32 छात्राएं शामिल हैं। साथ ही, 600 स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को भी डिग्री प्रदान की गई, जिनमें 446 छात्र और 154 छात्राएं शामिल रहीं। दीक्षांत समारोह में शोभित विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित विद्वान प्रोफेसर एम. मोनी को उनकी विशिष्ट शैक्षणिक, अनुसंधानपरक एवं सामाजिक सेवाओं के सम्मान में मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। प्रोफेसर एम. मोनी ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान, ई-गवर्नेंस, कृषि विकास, शैक्षणिक संस्थानों के निर्माण और ग्रामीण समुदायों के लिए अपनी विशिष्ट सेवाओं दी, इस विशिष्ट कार्य हेतु उन्हें ‘डॉक्टर ऑफ साइंस’ की मानद उपाधि मुख्य अतिथि डॉ. शोभित कुमार के द्वारा प्रदान की गई।

इस अवसर पर दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि नाइस सोसायटी के चैयरमेन डॉ. शोभित कुमार ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की समारोह की अध्यक्षता कर रहे कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मुख्य अतिथि नाइस सोसायटी के चैयरमेन डॉ. शोभित कुमार जी, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री सेठ पाल सिंह जी का आभार प्रकट किया और डॉ. शोभित कुमार को अपना मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व, शिक्षा के प्रति आजीवन समर्पण, सामाजिक संवेदनशीलता तथा राष्ट्रनिर्माण के प्रति गहरी कृतज्ञता ने विश्वविद्यालय को निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर किया है। उन्होंने सभी डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

समारोह के अंत में, विश्वविद्यालय की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। अंत मे स्वर्ण पदक एवं उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं का धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम के समापन पर कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि एवं संस्थापक अध्यक्ष डॉ. शोभित कुमार, कुलाधिपति कुँवर शेखर विजेन्द्र, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री सेठपाल सिंह, मानद उपाधि से सम्मानित प्रोफेसर एम. मोनी तथा मंचासीन सभी विशिष्ट महानुभावों का आभार प्रकट किया। दीक्षांत समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं छात्रों द्वारा खड़े होकर राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments