
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। यूपी STF ने 50 हजार के इनामी अभियुक्त अरबाज को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है।
STF के मुताबिक, थाना दोघट, बागपत में दर्ज मु0अ0सं0 164/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। दिनांक 03-11-2026 को रात 8:41 बजे बराल रेलवे स्टेशन, बुलंदशहर से उसे पकड़ा गया। गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, STF मेरठ के पर्यवेक्षण में उ0नि0 संजय कुमार की टीम ने की।
अभियुक्त – अरबाज पुत्र उम्मेद, निवासी जाकिर कॉलोनी काला आम गली नं-34, लिसाड़ीगेट, मेरठ।
पूछताछ में अरबाज ने बताया कि वह कबाड़ी की दुकान पर काम करता है। जनवरी-2024 में मनोज और अक्षय से संपर्क हुआ और साथ में चोरी करने लगा। मार्च-2024 में दोघट क्षेत्र में बिजली तार चोरी की घटना में जेल गया था, जिसके बाद से गैंगस्टर में फरार चल रहा था।
अभियुक्त पर दोघट थाने में 2 मुकदमे दर्ज हैं, अग्रिम कार्रवाई थाना दोघट पुलिस करेगी।


