नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के वार्षिक सम्मेलन ‘IMA UPCON 2026’ में मेरठ शाखा ने इतिहास रच दिया है।
आगामी 28 नवंबर 2026 को प्रयागराज में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में IMA मेरठ के पदाधिकारियों को विभिन्न श्रेणियों में कुल 15 प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। यह उपलब्धि न केवल मेरठ शाखा के लिए, बल्कि पूरे मेरठ के चिकित्सा जगत के लिए गर्व का विषय है।
दो शीर्ष सम्मान मेरठ के नाम
समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में मेरठ शाखा के दो शीर्ष पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, संगठन क्षमता और सामाजिक योगदान के लिए सर्वोच्च सम्मान प्रदान किए जाएंगे —

1. सर्वश्रेष्ठ स्थानीय शाखा अध्यक्ष (Best Local Branch President Award)डॉ. मनीषा त्यागी — निवर्तमान अध्यक्ष, IMA मेरठ
2. सर्वश्रेष्ठ स्थानीय शाखा सचिव (Best Local Branch Secretary Award)डॉ. विकास गुप्ता — निवर्तमान सचिव, IMA मेरठ
दोनों पदाधिकारियों के कार्यकाल में मेरठ शाखा ने चिकित्सा सेवाओं, जन-जागरूकता अभियानों, स्वास्थ्य शिविरों और संगठनात्मक गतिविधियों में नए कीर्तिमान स्थापित किए।
13 अन्य पुरस्कार भी मेरठ की झोली में
इसके अतिरिक्त, IMA मेरठ शाखा को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, जन-जागरूकता अभियानों, सामाजिक सेवा और संगठन के बेहतरीन संचालन के लिए 13 अन्य राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी नवाजा जाएगा।एकजुटता और समर्पण की जीतयह ऐतिहासिक उपलब्धि मेरठ के सभी चिकित्सकों की एकजुटता, टीम भावना और समाज के प्रति समर्पण का परिणाम है।
IMA मेरठ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह प्रदेश की सबसे सक्रिय और प्रभावशाली शाखाओं में से एक है। पूरे मेरठ चिकित्सा परिवार की ओर से डॉ. मनीषा त्यागी, डॉ. विकास गुप्ता और समस्त पुरस्कार विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।


