Homeमध्य प्रदेशइंदौरयुवा उत्सव विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा और आत्मविश्वास को अभिव्यक्त करने का...

युवा उत्सव विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा और आत्मविश्वास को अभिव्यक्त करने का सशक्त मंच है — डॉ. संजय सोहनी

नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर।
माँ कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय, इंदौर में आयोजित युवा उत्सव में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी बहुआयामी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। उत्सव के अंतर्गत चित्रकला, रंगोली, पोस्टर निर्माण, गायन, नृत्य एवं वक्तृत्व कला सहित विभिन्न विधाओं में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय सोहनी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए युवा उत्सव को व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास अभिवृद्धि का महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

प्रशासनिक अधिकारी डॉ. स्मिता चैतन्य ने आयोजन के सफल संचालन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

युवा उत्सव प्रभारी डॉ. प्रगति जैन के संयोजन में आयोजन संपन्न हुआ। डॉ. निशांत मिश्रा, डॉ. प्रियंका ढलवानी, डॉ. पुष्पा पठोते एवं श्रीमती प्रेमलता चौरसिया की आयोजन में प्रमुख भूमिका रही। प्रश्नमंच का संचालन डॉ. पायल जैन द्वारा किया गया।

प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता से युवा उत्सव उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments