नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विज्ञान घर परिसर में रविवार को खगोलीय अवलोकन का आयोजन किया गया। सुबह कोहरा और बादल छाए रहने के कारण बृहस्पति और मंगल ग्रह स्पष्ट नहीं दिखे, लेकिन मौसम साफ होते ही सूरज की सतह पर चार सन स्पॉट साफ नजर आए।
इस अवसर पर दीपक शर्मा ने बताया कि सन स्पॉट सूरज के चुंबकीय क्षेत्र में तीव्र हलचल के कारण बनते हैं। जहां चुंबकीय क्षेत्र अधिक शक्तिशाली होता है, वहां तापमान अपेक्षाकृत कम हो जाता है, इसलिए वह हिस्सा काले धब्बे के रूप में दिखाई देता है। अवलोकन के दौरान सचिन, नैना, लिशु और आदित्य मौजूद रहे। सभी ने टेलीस्कोप व सुरक्षित उपकरणों की मदद से सौर गतिविधियों का अध्ययन किया।


