नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार को दीपोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर क्रिकेट कोच अतहर अली ने सभी खिलाड़ियों और बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने दीपक जलाकर और आतिशबाजी कर दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान एकेडमी का माहौल उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। कोच अतहर अली ने सभी बच्चों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



