नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल मेरठ महानगर ने चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में कैंट विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं 90 वार्ड 90 संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष विवेक बाफर और नवगठित कमेटी का अभिनंदन किया गया।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक और अध्यक्षता विनय प्रधान ने की। तरसपाल मलिक ने कहा कि कमेटी गठन के एक दिन बाद ही कार्यक्रम का आयोजन सराहनीय है। संगठन को वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। महानगर अध्यक्ष विवेक कुमार बाफर ने कहा कि 90 वार्ड 90 संवाद के तहत सभी पदाधिकारी अपने आवंटित वार्डों में संवाद करेंगे और वार्ड अध्यक्षों की घोषणा भी होगी। दक्षिण और शहर विधानसभा में भी जल्द ऐसे कार्यक्रम होंगे।
कार्यक्रम में अनिकेत भारद्वाज, विनय प्रधान, दिलप्रीत कोहली, सुनील मलिक, बीना पूनिया, विजय ओबरॉय, जयराज सिंह, ज्योति शर्मा, प्रतीक जैन, नरेश मल्लापुर, अनीश कुरैशी, अब्बास कुरैशी, जसविन्दर सिंह, मोबीन, सरदार विकुल, वरुण मलिक, नावेद कुरैशी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


