Homeउत्तर प्रदेशमेरठमेरठ निवासी जयपाल सिंह पाल को समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश राज्य...

मेरठ निवासी जयपाल सिंह पाल को समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी में ‘सचिव’ पद पर नामित

नित्य संदेश ब्यूरो
लखनऊ/मेरठ:
समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से मेरठ जनपद के ग्राम व पोस्ट मोहकमपुर निवासी जयपाल सिंह पाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्हें समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में सचिव नियुक्त किया गया है.

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा 18 नवंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक मनोनयन पत्र (पत्रांक: 2657/026) जारी किया गया है. इस नियुक्ति की सूचना पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, मेरठ जिलाध्यक्ष तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव को भी भेज दी गई है.

उनके इस मनोनयन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है.

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular