
रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। देहरादून स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में 23 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित 35वीं ऑल इंडिया जी.वी. मावलंकर पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में डीएम पब्लिक स्कूल परीक्षितगढ़ के चार निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर नेशनल के लिए क्वालीफाई किया है।
स्पोर्ट्स पिस्टल इवेंट में विद्यालय के चारों विद्यार्थियों ने क्वालीफाइंग स्कोर हासिल किया। रियांश चौधरी (मेरठ) ने 363/400 अंक, क्रिश त्यागी (रहदरा) ने 355/400 अंक, गगनदीप सिंह (परीक्षितगढ़) ने 351/400 अंक और अमनप्रीत सिंह (परीक्षितगढ़) ने 345/400 अंक प्राप्त किए। चारों खिलाड़ियों ने एकाग्रता, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिचय दिया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर रविंद्र चौधरी, भागेश्वरी चौधरी एवं प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने चारों खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।


