HomeUncategorizedभाजपा नेता दिलशाद चौहान बने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में...

भाजपा नेता दिलशाद चौहान बने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। किठौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगला साहू निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता दिलशाद चौहान को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली, भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, सांसद अरुण गोविल, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, कुलदीप मंसूरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नासिर सैफी, लोकेश प्रजापति, रॉबिन गुर्जर, रविंद्र चौधरी, एससी-एसटी आयोग के सदस्य हरेंद्र जाटव सहित अनेक नेताओं ने दिलशाद चौहान को बधाई दी।

इस अवसर पर दिलशाद चौहान ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। संगठन को मजबूत करने, अल्पसंख्यक समाज को पार्टी से जोड़ने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments