Homeउत्तर प्रदेशमेरठपुत्र निकला मास्टर माइंड, चार घंटे में किया चोरी का खुलासा

पुत्र निकला मास्टर माइंड, चार घंटे में किया चोरी का खुलासा

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। थाना नौचंदी पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये की नकदी और आभूषण चोरी की घटना का मात्र 4 घंटे में खुलासा करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 8,82,500 रुपये नकद और करीब 25 लाख रुपये कीमत के आभूषण बरामद हुए।

15 नवंबर को वादी आशु पुत्र विष्णुदत्त ने थाना नौचंदी पर तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों ने घर का ताला खोलकर अलमारी में रखे करीब 10 लाख 20 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं। इस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समर पुत्र आशु शर्मा को उसके घर से तथा रोहित उर्फ गबरू, ओम सरीन और अंकित को गांधी आश्रम से हंस चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर पेठे की दुकान के सामने स्थित बाग से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular