HomeUncategorizedसज गई सजना के नाम की मेहंदी

सज गई सजना के नाम की मेहंदी

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। तिरुपति बालाजी कन्या महाविद्यालय खजूरी में करवा चौथ की पूर्व संध्या पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में कुल 20 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने हथेली पर मोर, फूल-पत्तियों की आकर्षक डिजाइन बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की सानिया ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की प्रेरणा ने द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. भावना शर्मा और डॉ. गीतांजली चौहान रहीं।

तीनों विजेताओं को उपहार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को महाविद्यालय की ओर से पेन और प्रमाण-पत्र दिया गया। समीक्षा, करिश्मा, मीनाक्षी, स्वाति, मनीषा, आसरा, शिक्षा, सलोनी, माही, ईशा और लक्ष्मी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में इंदु त्यागी, मिस्बाह, शहनुमा, राधा सैनी, मन्नू और राज सैनी का सहयोग रहा।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments