HomeUncategorizedभारत विकास परिषद संस्कार शाखा की पारिवारिक सभा सम्पन्न

भारत विकास परिषद संस्कार शाखा की पारिवारिक सभा सम्पन्न

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा की एक भव्य पारिवारिक सभा आज शिव मंदिर, साकेत में हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई।कार्यक्रम में सेवा और समर्पण की भावना को सम्मानित करते हुए शाखा के 11 शिक्षकों, परिवार के 2 वृद्धजनों एवं 2 वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना और प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और 3 विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन शाखा के सचिव श्री अरविन्द कुमार गोयल द्वारा किया गया, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन नीति शर्मा ने किया। शाखा की अध्यक्षा श्रीमती नीरज अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

आज के कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे -गणेश वंदना, देवी स्तुति, लघु नाटिका ‘स्वर्ग-नरक’, सीता-गार्गी संवाद तथा एवेन्यू पब्लिक स्कूल, गंगानगर के बच्चों द्वारा सीता स्वयंवर का सजीव मंचन। सभी प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरीं।कार्यक्रम के अंत में धर्मेन्द्र अग्रवाल जी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments