HomeUncategorizedमेरठ में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग की जिला स्तरीय चैंपियनशिप संपन्न,...

मेरठ में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग की जिला स्तरीय चैंपियनशिप संपन्न, दो टीमें राज्य स्तर के लिए चयनित

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। वर्ष 2026-27 में राष्ट्रीय युवा उत्सव (NYF) – विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD)-2027 के अंतर्गत जनपद स्तर पर पीपीटी राउंड की डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप का आयोजन रविवार को मुख्य विकास भवन सभागार, कचहरी परिसर मेरठ में प्रातः 09:00 बजे से किया गया।

कार्यक्रम में माय भारत पोर्टल पर प्रतिभाग करने वाले जनपद के 200 युवाओं के बीच ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता से शॉर्ट लिस्ट किए गए 60 युवाओं ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर टीम-1 की रिद्धि शर्मा, आराध्या गुप्ता और मानसी महेश्वरी रहीं। वहीं द्वितीय स्थान पर टीम-1 की निशा रस्तौगी, गौरव रस्तौगी और तनु मलिक ने कब्जा जमाया।

उक्त दोनों टीमें अब आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। तदोपरांत विजेता विकसित भारत यंग लीडर्स 2027 कार्यक्रम में दिनांक 09 जनवरी 2027 से 12 जनवरी 2027 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन अखिल कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्यशवंत यादव, जिला युवा अधिकारी एवं सचिन कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी मेरठ की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी गौरव कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी एवं अन्य प्रतिभागी एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular