नित्य संदेश ब्यूरो
रोहटा। रसूलपुर मढ़ी गांव में बुधवार को बजाज शुगर मिल किनोनी के गन्ना क्रय केंद्र पर विधिवत तौल शुरू हो गई। सत्यधाम आश्रम के महंत मांगे राम शर्मा ने प्रथम इंडेंट जारी कर गन्ना तौल का शुभारंभ किया। इस दौरान किसान नरमेंद्र ने अपनी पहली बुग्गी में गन्ना भरकर क्रय केंद्र पर पहुंचाया और तौल कराई।
समिति मलियाना द्वारा जारी इंडेंट पर तौल लिपिक संजय बावरा ने पहले दिन 350 कुंतल गन्ने की खरीद की। इस मौके पर मिल के अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक लोकेश राणा ने किसानों से साफ-सुथरा और ताजा गन्ना आपूर्ति करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान गन्ने की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, ताकि तौल और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।
इस मौके पर किसान इकबाल, सुधीर, डब्बू, अरविंद, सुरेंद्र, जिले, रणधीर सिंह, गन्ना प्रबंधक आशीष त्यागी , सचिन सांगवान सहित अन्य किसान मौजूद रहे।


