
नित्य संदेश ब्यूरो
लावड़। शुक्रवार को राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज कस्बा लावड़ में दीपावली के शुभ अवसर पर हर्षोल्लास के साथ रंगोली और दीया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने अपनी कला और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक मनमोहक रंगोलियां और दीये सजाए।
प्रतियोगिता का संचालन कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका कौशल रानी के मार्गदर्शन में और रेनू भारद्वाज के संरक्षण में संपन्न हुआ।प्रधानाध्यापिका ने छात्राओं की इस शानदार प्रतिभा को देखते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


