Homeउत्तर प्रदेशमेरठविकास भवन में DM ने की विकास कार्यों और IGRS की समीक्षा,...

विकास भवन में DM ने की विकास कार्यों और IGRS की समीक्षा, लापरवाही पर जताई नाराजगी

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विकास भवन सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में विकास / निर्माण कार्यों एवं आईजीआरएस की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्माणाधीन परियोजनाओं, सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग, फैमिली आईडी और शिकायत निस्तारण की विस्तार से समीक्षा की गई।

निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण होंनिर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे कराए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धीमी प्रगति वाली परियोजनाओं में तेजी लाने, नियमित मॉनीटरिंग करने और हैंडओवर से पहले गुणवत्ता व पूर्णता की जांच कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब कर वेतन बाधित करने के निर्देश भी दिए गए।

सड़क, पुल और सुरक्षा पर जोरबैठक में कार्यदायी संस्थाओं को सड़क मरम्मत / पैचवर्क के साथ-साथ शोल्डर बनाए जाने के निर्देश दिए गए। जिले में बन रहे पुलों के कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और जियो टैग फोटो लेने को कहा गया। सत्यापन अधिकारी को सीएम ग्रिड के कार्यों की जांच के निर्देश दिए गए।

ठंड को देखते हुए पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभागों को सड़कों पर रिफ्लेक्टर टेप, कैट्स आई आदि लगाने के निर्देश दिए गए। पोलिंग बूथ तक जाने वाली सड़कों को गड्ढामुक्त कराने को भी कहा गया।

सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंक वाले विभागों को चेतावनी

सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों व योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने खराब प्रगति वाले विभागों पर नाराजगी जताई। उन्होंने रैंक गिरने के कारणों का पता लगाकर सुधार के लिए अपेक्षित कार्रवाई के निर्देश दिए। क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के जनहित के विकास कार्यों को चिह्नित कर प्राथमिकता पर पूरा कराने, बजट का समय से खर्च करने, गांवों में साफ-सफाई और रोड कटिंग की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए।

फैमिली आईडी की धीमी प्रगति पर नाराजगी

फैमिली आईडी की समीक्षा में खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी और जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को नियमित मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। IGRS सर्वोच्च प्राथमिकताआईजीआरएस की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। सभी विभागीय व नोडल अधिकारी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करें और हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

बैठक में पेंशन योजनाओं, सड़क निर्माण, जल जीवन मिशन, विभागीय बजट व्यय, सीएम ग्रिड, ऑपरेशन कायाकल्प, मॉडल स्कूल, पोषण, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, दिव्यांगजन, कृषि, बाल कल्याण और पंचायती राज विभाग की योजनाओं सहित ग्रामीण क्षेत्रों के जनहित के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संदीप कुमार, सीएमओ डॉ. राम प्रसाद, एडीएम (प्रशासन) विजय वर्धन तोमर, नगर मजिस्ट्रेट पंकज दीक्षित, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी धर्मवीर सिंह, डीपीआरओ वीरेन्द्र सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शैलेश रॉय, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी सतेन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता, समस्त बीडीओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular