
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए मेरठ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जनपद में विभिन्न गंभीर अपराधों में लिप्त कुल 24 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
अपर पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार, डीआईजी के पर्यवेक्षण एवं एसएसपी के निर्देशन में शनिवार को यह कार्रवाई की गई। इसका उद्देश्य आदतन व गंभीर अपराधियों की सतत निगरानी और अपराध की पुनरावृत्ति रोकना है।
अपराधवार विवरण:•
हत्या का प्रयास : 07 • लूट : 04 • नकबजनी : 03 • धोखाधड़ी : 03 • डकैती : 02 • हत्या : 02 • अवैध शस्त्र : 02 • गौकशी : 0: कुल : 24
हिस्ट्रीशीट पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद इन अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी, जिससे जनपद में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।


