Homeमध्य प्रदेशइंदौर11 हजार दीपों से जगमगा उठा हंसदास मठ परिसरमहालक्ष्मी मंदिर सहित अन्य...

11 हजार दीपों से जगमगा उठा हंसदास मठ परिसरमहालक्ष्मी मंदिर सहित अन्य देवालयों में भी पूजा-अर्चना के बाद प्रज्ज्वलित किए गए सैकड़ों दीप- लगा भक्तों का मेला

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। एयरपोर्ट रोड पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर शुक्रवार को धन तेरस के उपलक्ष्य में मठ परिसर में 11 हजार दीपों से सजावट कर पांच दिवसीय दीपोत्सव का शुभारंभ मठ के अधिष्ठाता महामंडलेश्वर श्रीमहंत स्वामी रामचरणदास महाराज के सानिध्य एवं महामंडलेश्वर महंत पवनदास महाराज के मार्गदर्सन में हुआ।

पं. अमित दास ने बताया कि इसके पूर्व मठ स्थित सभी देवालयों में पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्जलित किए गए। इस अवसर पर रामलला के दरबार सहित भगवान टीकमजी, रणछोड़जी तथा मठ स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर सहित सभी देवालयों को भी सैकड़ों दीपों से रोशन किया गया। सम्पूर्ण परिसर में आकर्षक रोशनी कर हंसदास विद्यापीठ के वेदपाठी बटुकों द्वारा दीप आराधना भी की गई। दीपोत्सव तक प्रतिदिन महालक्ष्मीजी का विभिन्न स्वरूपों में श्रृंगार किया जाएगा। यह श्रृंगार एवं दीपों से सजावट का सिलसिला भाईदूज तक जारी रहेगा।

मठ पर दीपावली, उसके बाद धोक पड़वा, गोवर्धन पूजा, भाई दूज एवं अन्य त्योहारों पर भी सभी देवालयों में पूजन एवं दर्शन की विशेष व्यस्व्था की जा रही है। मठ पर दीपावली का मुख्य महापर्व 8 नवम्बर को मनाया जाएगा। दीपावली से जुड़े पर्व भी क्रमानुसार मनाए जाएँगे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments