रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। अखिल विद्या सेवा ट्रस्ट द्वारा मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक दिवसीय टीम तेजस्विनी का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की बेटियों को आत्मरक्षा, मार्शल आर्ट्स, योगा, मेडिटेशन, एक्यूप्रेशर, लाठी आदि प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का उद्घाटन अखिल विद्या समिति की अध्यक्ष पूनम रुहेला ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके किया।
उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को सशक्त आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के लिए अखिल विद्या सेवा ट्रस्ट एवं मिशन शक्ति उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा टीम तेजस्विनी का प्रशिक्षण सभी स्कूल कॉलेज नगर शहर गांव में दिया जा रहा है जिससे नारी शक्ति सुरक्षित महसूस कर सकें टीम तेजस्विनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रशिक्षण अधिकारी स्वाति चौधरी ने कहा कि अपनी बेटियों को टीम तेजस्विनी का प्रशिक्षण इसलिए दिलाये कि जब वो घर से निकले तो बुरी नीयत से देखने वालो को मुहतोड़ जवाब देने की हिम्मत रख सके यह संगठन आपकी बेटियों को सुरक्षा हो नहीं आगे बढ़ने में भी सहायक होगा ताकि बिटिया हर क्षेत्र में आगे बढे वहीं मिशन शक्ति की प्रभारी एस आई आरती यादव ने नारी शक्ति को टीम तेजस्विनी से जुड़ने का आह्वान किया एंटी रीमियो प्रभारी एस आई शिखा दीक्षित ने हर परिस्थिति का सामना करने का संदेश दिया वहीं चाइल्ड हेल्प लाइन, वूमेन हेल्पलाइन, आदि की जानकारी दी।
अखिल विद्या सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला बताता कि टीम तेजस्विनी को अब और भी शक्तिशाली बनाने के लिए अब राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ीयों को भी साथ जाएगा ताकि खेल का भी प्रशिक्षण भी बेटियों को साथ साथ ही मिले जिसके लिए खेल अधिकारी पूनम बिश्नोई को भी टीम तेजस्विनी में शमिल किया जाएगा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन रीना यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत कर सम्मानित किया इस अवसर परहैड कांस्टेबल रीना, समता, पूजा शर्मा, शकुंतला देवी रविन्द्री रानी, मानवी का विशेष सहयोग रहा


