नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। नायब शहर काजी जैनुल राशिद्दीन तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौक़े पर बुके देकर उनका सम्मान व अभिनंदन किया। इस दौरान एसपी क्राइम अवनीश कुमार, सीओ संजय कुमार गुप्ता, जुल्फिकार चौधरी, फ़िरोज़ अंसारी, नईम अहमद, आसिफ आज़ाद, अज़हर खान, आकिब चौहान आदि मौजूद रहे।


