HomeUncategorizedमेरठ में 4 घंटे बंद रहेगी ऑनलाइन बिलिंग सेवा

मेरठ में 4 घंटे बंद रहेगी ऑनलाइन बिलिंग सेवा

नित्य संदेश ब्यूरो

 पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) के उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। आरएमएस बिलिंग सिस्टम के तकनीकी रख-रखाव (DR-DC स्विच ओवर) के चलते ऑनलाइन सेवाएं 4 घंटे के लिए बंद रहेंगी।

उप्र पावर कॉर्पोरेशन द्वारा RMS के रख-रखाव और परीक्षण के लिए स्विच ओवर ड्रिल की जाएगी। इसके कारण 24 अक्टूबर (शनिवार) रात 10 बजे से 25 अक्टूबर (रविवार) सुबह 2 बजे तक बिलिंग सेवाएं बाधित रहेंगी। इस दौरान ऑनलाइन-ऑफलाइन बिल जमा करना, बिल जनरेशन, WSS उपभोक्ता पोर्टल और कंज्यूमर मोबाइल ऐप सहित सभी ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिल भुगतान और अन्य ऑनलाइन कार्य 24 अक्टूबर रात 10 बजे से पहले या 25 अक्टूबर सुबह 2 बजे के बाद ही करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments