Homeउत्तर प्रदेशमेरठआभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन में भजन संध्या का आयोजन

आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन में भजन संध्या का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन पंचवटी कॉलोनी में आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया । विनीता अग्रवाल , आभा गोविल , छाया ने दीप प्रज्वलन किया ।

मानस ने गणपति वंदना गाकर भजन संध्या का शुभारम्भ किया । विपुल ने जय गुरु ओमकारा श्री गुरु ओमकारा गाकर गुरु वंदना की । छाया ने गोविंदा माधव गोपाला हे गोपाला गाया । विनीता ने ‘श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी हे नाथ नारायण’ एवं ‘फूलों में सज रहे है श्री वृन्दावन बिहारी’ गाया । सभी ने मिलकर राधे राधे श्री राधे श्याम का संकीर्तन किया ।

शिव कैलाशो के वासी भजन गाया । सभी ने मिलकर ध्यान किया एवं ओमकार का गुंजन किया । विनीता अग्रवाल जे ने सत्संग की महिमा बताई और कहा कि कलियुग में केवल ईश्वर का नाम जाप ही सर्वश्रेष्ठ है। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया ।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments