HomeUncategorizedधनतेरस-दीपावली पर 3100 दीयों का हुआ भव्य दीप प्रज्ज्वलन, डॉ. लक्ष्मीकान्त वाजपेयी...

धनतेरस-दीपावली पर 3100 दीयों का हुआ भव्य दीप प्रज्ज्वलन, डॉ. लक्ष्मीकान्त वाजपेयी रहे मुख्य अतिथि

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जिला क्रीड़ा भारती / जिला ओलम्पिक संघ एवं जिला पैरा खेल संघ के तत्वावधान में धनतेरस एवं दीपावली के उपलक्ष्य में 3100 दीयों का भव्य दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम शुक्रवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकान्त वाजपेयी रहे। उन्होंने अपने कर-कमलों से 3100 दीयों का प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दीपों की रोशनी से पूरा वातावरण जगमगा उठा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है और इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों और पैरा खिलाड़ियों के उत्साह की सराहना की।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, जिला क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेन्द्र यादव, जिला पैरा खेल संघ के गौरव त्यागी एवं सचिव प्रेम कुमार सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, पैरा खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं नगरवासी मौजूद रहे।

आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया ।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments