HomeUncategorizedसोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को देखकर कवि सौरभ जैन सुमन...

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को देखकर कवि सौरभ जैन सुमन ने लिया तेज धमाकों की आवाज वाले पटाखे न चलाने का आजीवन व्रत

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सोशल मीडिया पर बंदरों के एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदरिया अपने बच्चे को अपनी गोद में लिए है वहीं एक अन्य बंदर उनके नजदीक बैठा है। पटाखों की तेज ध्वनि से तीनों कांप रहे हैं। एवं अंत में तीनों एक दूसरे को पकड़ कर बैठ जाते हैं।

ये वीडियो क्रांति कवि के नाम से जाने जाने वाले सौरभ जैन सुमन ने सोशल मीडिया पर देखा तो उन्होंने न केवल स्वयं तेज ध्वनि के पटाखे न चलाने का आजीवन व्रत लिया अपितु अपने प्लेटफॉर्म से समाज से भी इस मुहिम में उनका साथ देने की अपील की। उन्होंने कहा कि वो स्वयं हर पर्व को बड़े उल्लास के साथ मनाते हैं किंतु यदि उनके क्षणिक आनंद के कारण बेजुबान जीव ऐसे विचलित हों, परेशान हों तो इस आनंद का कोई मतलब नहीं। उन्होंने अपील की कि सभी आगे आएं और आजीवन तेज ध्वनि के पटाखे न चलाने का व्रत लें।

ज्ञात हो अभी हाल ही में सौरभ जैन सुमन एवं उनकी पत्नी सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ अनामिका जैन अम्बर ने जेल में जाकर नीले ड्रम की अभियुक्त मुस्कान से मुलाकात की थी एवं उसकी बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाने का निवेदन किया था साथ ही जब तक उनकी बेटी बड़ी न हो जाए तब तक मुस्कान की सजा को रोके रखने की भी अपील की थी। इस संदर्भ में दोनों पति पत्नी सोशल प्लेटफॉर्म पर बहुत ट्रॉल भी हुए थे। उसके बाद अब पटाखे न चलाने की अपील का क्या असर होता है देखना होगा।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments