Homeउत्तर प्रदेशमेरठपल्लवपुरम में नेक्सटोरिया एआई एकेडमी का शुभारंभ, देवेंद्र चौहान ने काटा फीता

पल्लवपुरम में नेक्सटोरिया एआई एकेडमी का शुभारंभ, देवेंद्र चौहान ने काटा फीता

नित्य संदेश ब्यूरो

मोदीपुरम। पल्लवपुरम-रुड़की रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने मंगलवार को फीता काटकर नेक्सटोरिया एआई एकेडमी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने एकेडमी संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास बेहद जरूरी है।

अकादमी संचालक आदित्य कश्यप ने बताया की एकेडमी में ग्राफिक डिजाइनिंग, डिजिटल मार्केटिंग, मोशन ग्राफिक्स, फिल्म मेकिंग और एआई वीडियो एडिटिंग सहित विभिन्न कोर्स संचालित किए जाएंगे। इस अवसर पर व्यापार संघ के पदाधिकारी संरक्षक पुरण चंद्र सैनी, उपाध्यक्ष धीरज चावला, उपाध्यक्ष जफर सैफी, मंत्री ललित, मंत्री लाल सिंह, मंत्री बलजीत सिंह, मंत्री रविकांत कौशिक, मंत्री राहुल मोतला, मीडिया प्रभारी फुरकान सैफी, बंटी जयसवाल, आदि लोग मौजूद रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments