अशोक कुमार
नित्य संदेश, मेरठ। छावनी परिषद के सीईओ जाकिर हुसैन देर रात आबूलेन व सदर बाजार की सफाई व्यवस्था देखने निकले।
उन्होंने अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ हनुमान चौक, शिव चौक व फव्वारा चौक सहित आबूलेन व सदर बाजार में सफाई कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर काम कर रहे कर्मचारियों के कार्य को देखकर उन्होंने प्रसन्नता जताई और ठेकेदार के सुपरवाइजरों से सफाई व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर चर्चा की। इस दौरान सैनेट्री इंस्पेक्टर अभिषेक गंगवार भी मौजूद रहे।
बता दें, छावनी परिषद की अधिकृत कंपनी श्री राम कंस्ट्रक्शन की ओर से दीपावली मेले के बाद बीती सोमवार की रात से आबूलेन व सदर बाजार में विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया था। युद्ध स्तर पर चलाए गए इस अभियान में बड़ी संख्या में सफाई कर्मी लगाए गए। यह कार्य इंचार्ज मुकुल गहलौत व दीपक की संयुक्त निगरानी में देर रात तक चला।
इस दौरान दुकानदारों से संपर्क कर आगे भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का आश्वासन दिया गया।


