HomeUncategorizedसपा सरकार बनने पर किसानों को मिलेगा उनकी फसलों का वाजिब दाम...

सपा सरकार बनने पर किसानों को मिलेगा उनकी फसलों का वाजिब दाम – इकराम चौधरी

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ: समाजवादी किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकराम चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज किसान महंगाई, खाद-बीज के बढ़ते दाम और मंडी में शोषण से परेशान है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है।

इकराम चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है। सरकार बनते ही फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को मजबूत किया जाएगा, ताकि किसान को अपनी मेहनत का पूरा दाम मिल सके और उसे अपनी फसल औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर न होना पड़े।उन्होंने कहा कि किसानों पर जो भी कर्ज है, सपा सरकार बनने पर सभी किसानों के कर्ज की माफी की जाएगी। किसान को कर्ज के बोझ से मुक्त कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा, ताकि वह सम्मान के साथ खेती कर सके और अपने परिवार का पालन-पोषण कर सके।अंत में इकराम चौधरी ने किसानों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए समाजवादी किसान सभा गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करेगी और उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष करेगी।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments