HomeUncategorizedपूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी दीर्घायु, सुख-समृद्धि...

पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की कामना की

नित्य संदेश ब्यूरो

रोहटा : भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक भैयादूज का पर्व क्षेत्र में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर जीवनभर उनकी रक्षा करने और हर सुख-दुख में साथ निभाने का वचन दिया।

भैयादूज के अवसर पर सुबह से ही बहनें पर्व की तैयारियों में जुट गई थीं। घरों में पूजा की थाली सजाई गई, जिसमें रोली, अक्षत, दीपक, मिठाई और गोला आदि रखे गए। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों को आसन पर बैठाकर उनके माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इसके बाद भाइयों की लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य के लिए भगवान से प्रार्थना की। पर्व को लेकर रोहटा क्षेत्र के गांवों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जिन बहनों के भाई दूर रहते हैं, उन्होंने भी पर्व मनाने के लिए अपने भाइयों को घर बुलाया। वहीं कई भाई अपनी बहनों के घर पहुंचे और इस पावन परंपरा में शामिल हुए। घरों में परिवार के सदस्यों के एकत्र होने से खुशियों का माहौल बना रहा।

बहन की दुआओं में छिपा भाई के प्रति असीम प्रेम

भैयादूज केवल तिलक लगाने की परंपरा नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते में छिपे निस्वार्थ प्रेम और भावनाओं को व्यक्त करने का पर्व है। बहन के लिए भाई का माथा सजाना केवल एक रस्म नहीं, बल्कि उसके लंबे और खुशहाल जीवन की कामना का प्रतीक है। वहीं भाई के लिए बहन का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की अनमोल पूंजी है। बचपन की शरारतों से लेकर जीवन के संघर्षों तक भाई-बहन एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी बने रहते हैं। समय के साथ भले ही रहन-सहन और जीवनशैली में बदलाव आया हो, लेकिन भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते की मिठास आज भी बरकरार है। भैयादूज पर बहनों के चेहरे पर भाई के प्रति स्नेह और भाइयों के मन में बहनों के प्रति सम्मान साफ झलकता नजर आया। क्षेत्र में पूरे दिन पर्व की खुशियां छाई रहीं और लोगों ने एक-दूसरे को भैयादूज की शुभकामनाएं दीं।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments