नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
श्रृंखला में 13 नवंबर को निबंध, 14 नवंबर को भाषण और 16 नवंबर को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 16 नवंबर को छात्राओं के वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए फॉर्म-6 भी भरवाए गए। सभी प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
परिणाम:
- निबंध: बीए प्रथम सेमेस्टर की चिंकी – प्रथम
- भाषण: एमए तृतीय सेमेस्टर की हिना खान – प्रथम
- रंगोली: स्नातकोत्तर की नव्या शर्मा एवं स्नातक की स्तुति व निशा – प्रथम
कार्यक्रमों का आयोजन एक्टिविटी क्लब की ओर से डॉ. अल्पना ने किया। आयोजन में राजनीति विज्ञान, संगीत एवं चित्रकला विभाग की विशेष भूमिका रही।


