Homeउत्तर प्रदेशमेरठभारत को जानो प्रतियोगिता में डीएम स्कूल अटोला अव्वल

भारत को जानो प्रतियोगिता में डीएम स्कूल अटोला अव्वल

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर ट्रांसपोर्ट नगर में भारत को जानो प्रश्न मंच प्रतियोगिता हुई। कनिष्ठ वर्ग में 9 और वरिष्ठ वर्ग में 6 स्कूलों ने भाग लिया।

कनिष्ठ वर्ग में डीएम पब्लिक स्कूल अटोला की प्रांजल व अलिश चौधरी प्रथम, एसजीएम पब्लिक स्कूल रुकनपुर द्वितीय और दिल्ली ग्लोबल स्कूल मवाना रोड तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में डीएम स्कूल अटोला के दर्श कुमार शर्मा व गगन कुमार प्रथम, दी एवेन्यू पब्लिक स्कूल गंगानगर द्वितीय और स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल सतवाई तृतीय रहे। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस महेश चंद्र ने विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular