नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय ऊर्जा भवन में सोमवार को संभव कार्यक्रम के तहत प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (IAS) की अध्यक्षता में जन-सुनवाई हुई।
जन-सुनवाई में मेरठ, बुलंदशहर, लोनी सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आए उपभोक्ताओं ने बिजली से जुड़ी शिकायतें रखीं। मेरठ के निवेश वर्मा ने पीडी और मुकेश ने पीटीडब्ल्यू से जुड़ा प्रकरण उठाया। नए कनेक्शन, पोल व अन्य सेवाओं की शिकायतें भी आईं।
एमडी ने कहा कि शिकायत जहां मिले, वहीं उसका प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण हो। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
जन-सुनवाई में निदेशक आशु कालिया, संजय जैन, एनके मिश्र, स्वतंत्र कुमार तोमर सहित मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


